आजमगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन मुख्य महासचिव आनन्द उपाध्याय ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहाकि पूरे प्रदेश में शासन प्रशासन की मनमानी से जनता त्रस्त है। कोई उसका पुरसाहाल नहीं है। प्रशासन द्वारा जनता को आये दिन किसी न किसी नाम पर परेशान किया जा रहा हैं। पूरा प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है, जो लोकतन्त्र के लिए खतरा है। प्रसपा जनता पर हो रहे जुल्म के विरोध में संघर्ष करेंगी। किसानों की हितैषी का ढ़ोंग करने वाली सरकार जिले के गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान नहीं कर रही है। अगर गन्ना के बकाये का भुगतान नहीं होगा तो प्रसपा धरना देने को बाध्य होगी।
जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहाकि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़ हिस्सा लेगी। पार्टी शीघ्र ही कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे।
बैठक में सुरेन्द्र चौहान, फजलर्रहमान, मनीष यादव, डा. राजेन्द्र यादव, लालचन्द यादव बाबूजी, शर्मानन्द पाण्डेय, लल्लन तिवारी, जयप्रकाश यादव, सीताराम यादव, लालजीत यादव, ओंकार नाथ तिवारी, अमित कुमार सिंह, जावेद आलन, रामलखन यादव, लाल बहादुर चौहान, राजू भाल सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.











