शासन द्वारा माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस की जिलाधिकारी ने तयं की तिथियाँ

आजमगढ़ 17 मार्च– जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गये है।
उक्त के क्रम में समस्त तहसीलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने हेतु चक्रानुक्रम कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमें सम्पूर्ण समाधान दिवस दिनांक 06 अप्रैल 2021 को मार्टीनगंज, 20 अप्रैल को सगड़ी, 04 मई को बूढ़नपुर, 18 मई को सदर, 01 जून 2021 को निजामाबाद, 15 जून को फूलपुर, 06 जुलाई को लालगंज, 20 जुलाई को मेंहनगर, 03 अगस्त को मार्टीनगंज, 17 अगस्त को सगड़ी, 07 सितम्बर 2021 को बूढ़नपुर एवं 21 सितम्बर 2021 को सदर तहसील में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस 06 अप्रैल 2021 को निजामाबाद, लालगंज एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 20 अप्रैल 2021 को कलेक्ट्रेट, बूढ़नपुर एवं लालगंज क्रमशः, 04 मई 2021 को मार्टिनगंज, सगड़ी एवं कलेक्ट्रेट क्रमशः, 18 मई 2021 को कलेक्ट्रेट, फूलपुर एवं मेंहनगर क्रमशः, 01 जून 2021 को फूलपुर, कलेक्ट्रेट एवं बूढ़नुपुर क्रमशः, 15 जून 2021 को लालगंज, मेंहनगर एवं कलेक्ट्रेट क्रमशः, 06 जुलाई 2021 को कलेक्ट्रेट, निजामाबाद एवं मार्टीनगंज क्रमशः, 20 जुलाई 2021 को सदर, कलेक्ट्रेट एवं फूलपुर क्रमशः, 03 अगस्त 2021 को सगड़ी, बूढ़नपुर एवं कलेक्ट्रेट क्रमशः, 17 अगस्त 2021 को कलेक्ट्रेट, फूलपुर एवं निजामाबाद, 07 सितम्बर 2021 को मेंहनगर, कलेक्ट्रेट एवं सदर क्रमशः एवं 21 सितम्बर 2021 को बूढ़नपुर, मार्टीनगंज एवं कलेक्ट्रट में क्रमशः आयोजित किया गया है।