TV 20 NEWS || BHADOHI: जनसुनवाई में पारदर्शिता हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही की सराहनीय पहल—फोटो और ऑनलाइन पर्ची अपलोडिंग व्यवस्था शुरू किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक भदोही, श्री अभिनव त्यागी के कुशल निर्देशन में एक नई तकनीकी पहल शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यालय आने वाले फरियादियों की शिकायतों की ट्रैकिंग को मजबूत करना और जनसुनवाई प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता लाना है। इस व्यवस्था के अंतर्गत जनसुनवाई के लिए आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की अब मौके पर ही फोटो ली जा रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पीड़ित स्वयं उपस्थित हुआ है और उसकी समस्या को प्रामाणिक रूप से दर्ज किया गया है, साथ ही फरियादियों को दी जाने वाली प्राप्ति रसीद (पर्ची) को तत्काल संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है जिससे उच्चाधिकारियों द्वारा शिकायतों की स्थिति की वास्तविक समय (Real-time) में प्रभावी निगरानी की जा सकेगी। इस नई तकनीक आधारित प्रणाली से न केवल शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी पूरी तरह समाप्त होगी, जिसके लिए एसपी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल शिकायतों का निस्तारण ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए ताकि पीड़ित को पूर्ण न्याय मिल सके। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई रजिस्टर और अभिलेखों को अपडेट रखें ताकि शासन की इस प्राथमिकता को धरातल पर प्रभावी बनाया जा सके और पुलिस कार्यप्रणाली में जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।






