TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ थाना अहरौला पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, 10 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद

थाना अहरौला पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, 10 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलता

बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 15.04.2026 को थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्र मय हमराह तथा चौकी प्रभारी माहुल उ0नि0 यश सिंह पटेल मय हमराह द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम कटाईचवर नहर फाटक के पास से 01 बैग में 10 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. अक्षय कुमार पुत्र स्व0 सुदर्शन निवासी पंचखण्डा थाना मसरख जनपद छपरा (बिहार) उम्र करीब 23 वर्ष एवं 2. रवि कुमार पुत्र दशरथ राम निवासी गंडामन थाना मसरख जनपद छपरा (बिहार) उम्र करीब 24 वर्ष शामिल हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0- 95/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
बरामदगी – 10 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0- 95/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. अक्षय कुमार पुत्र स्व0 सुदर्शन निवासी पंचखण्डा थाना मसरख जनपद छपरा (बिहार) उम्र करीब 23 वर्ष
2. रवि कुमार पुत्र दशरथ राम निवासी गंडामन थाना मसरख जनपद छपरा (बिहार) उम्र करीब 24 वर्ष
आपराधिक इतिहास –
अक्षय कुमार
1. मु0अ0सं0 571/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गगहा जनपद गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 95/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
रवि कुमार
1. मु0अ0सं0 95/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
उ0नि0 यश सिंह पटेल, चौकी प्रभारी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
हे0का0 इन्द्रमणि पटेल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
का0 पवनेश कुमार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
का0 लोकेश प्रताप सिंह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
का0 प्रवीण कुमार थाना अहरौला जनपद आजमगढ़