*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना– मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 17.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना मेंहनगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी शादी गुलाब यादव पुत्र तूफानी यादव निवासी ग्राम मौलिया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ के साथ हुई थी। शादी के उपरांत ससुराल जाने पर ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। इस संबंध में पूर्व में भी मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, किन्तु परिजनों के कहने पर समझौता कर लिया गया। पुनः ससुराल जाने के कुछ दिन बाद सास अमला देवी, ससुर तूफानी यादव, पति गुलाब यादव तथा ननद संगीता यादव व पूजा यादव द्वारा वादिनी के साथ मारपीट की गई, जिससे आहत होकर वह अपने मायके आ गई।

आरोप है कि दिनांक 04.02.2026 को वादिनी के पति द्वारा उसके माता-पिता से भी झगड़ा किया गया तथा बीच-बचाव करने पर वादिनी को बुरी तरह मारपीट किया गया। साथ ही अभियुक्त द्वारा इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अलग-अलग फर्जी आईडी बनाकर वादिनी की अश्लील फोटो वायरल की जा रही थी। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0- 89/26 धारा 85/115(2) बीएनएस, 3/4 डीपी एक्ट व 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

गिरफ्तारी का विवरण–
इसी क्रम में दिनांक 15.04.2026 को निरीक्षक जयप्रकाश यादव मय हमराह व उप निरीक्षक अक्षय प्रताप सिंह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गुलाब यादव पुत्र तूफानी यादव निवासी ग्राम मौलिया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 28 वर्ष को ग्राम मौलिया से समय करीब 14:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पंजीकृत अभियोग–
01. मु0अ0सं0- 89/26 संशोधित धारा 85, 89, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, 3/4 डीपी एक्ट व 67 आईटी एक्ट थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
01. निरीक्षक जयप्रकाश यादव, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
02. उप निरीक्षक अक्षय प्रताप सिंह, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।