*TV 20 NEWS || AZAMGARH : व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की सुरक्षा व यातायात समस्याओं के समाधान हेतु दिए गए निर्देश
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की सुरक्षा व यातायात समस्याओं के समाधान हेतु दिए गए निर्देश
आज दिनांक 16.04.2026 दिन बृहस्पतिवार को समय 13:00 बजे पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर महोदया की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के व्यापारी बंधुओं, पेट्रोल पम्प संचालकों एवं बैंक मित्रों/माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान व्यापारियों द्वारा शहर में जाम की समस्या, अवैध पार्किंग, बड़े वाहनों की अनियंत्रित एंट्री एवं बाजार क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में प्रभारी उ0नि0 प्रदीप कुमार थाना एएचटी, थाना एएचटी के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, यातायात पुलिस के अधिकारी, नगर पालिका आजमगढ़ के पदाधिकारी तथा जनपद के विभिन्न व्यापार संगठन के पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, पेट्रोल पम्प मालिक एवं सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।





