TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना कोतवाली, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बकरी चोरी की घटना का सफल अनावरण, त्वरित पुलिस कार्रवाई में 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

वादी साहबे आलम पुत्र नेयाज अहमद मु0 गुलामी का पुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 14.04.2026 को दोपहर के समय उसके घर के पास घूम रहे दो अज्ञात युवकों द्वारा उसके द्वारा पाले गए बकरे को चोरी कर लिया गया। वादी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों संदिग्ध युवक जाते हुए दिखाई दिए, जो वापस नहीं लौटे। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0–171/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात 02 व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

गिरफ्तारी का विवरण:-
आज दिनांक 18.04.2026 को उ0नि0 कुलदीप कुमार व उ0नि0 महेन्द्र कुमार मय हमराही पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 01. मो0 शादान पुत्र मो0 फिरोज, निवासी गुलामी का पुरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष, 02. मो0 उमर पुत्र सोहेल, निवासी गुलामी का पुरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को बम-बम बाबा कुटिया के रास्ते के पास से समय करीब 04:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
01. मो0 शादान पुत्र मो0 फिरोज, निवासी गुलामी का पुरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष।
02. मो0 उमर पुत्र सोहेल, निवासी गुलामी का पुरा, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग:-
01. मु0अ0सं0–171/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

पुलिस टीम:-
उ0नि0 कुलदीप कुमार, उ0नि0 महेन्द्र कुमार, का0 अखिलेश यादव, का0 अभिषेक कुमार सरोज, का0 राजन कुमार, पीआरडी शिवचरन यादव, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।