TV 20 NEWS || DELHI: सत्येंद्र उपाध्याय राष्ट्रीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश स्कूली टीम के कोच नामित

दिल्ली में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता (अंडर-17) हेतु आजमगढ़ के सत्येंद्र उपाध्याय को उत्तर प्रदेश स्कूली बैडमिंटन टीम का कोच नामित किया गया है l
ज्ञातव्य है कि श्री सत्येंद्र उपाध्याय बेसिक शिक्षा परिषद आजमगढ़ के तहबरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दासुपट्टी में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के भी स्टेट अंपायर एवं प्रदेशीय स्कूली बैडमिंटन टीम में भी विभिन्न दायित्व में अपनी सेवाएं देते रहते हैं l
श्री दुर्ग विजय सिंह को प्रादेशिक टीम का मैनेजर बनाया गया हैl
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम अयोध्या के “*बाबा भीम राव आंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश, अयोध्या *”से दिल्ली के लिए 14 अप्रैल 2026 को रवाना हुई।
टीम में सम्मिलित टीम कोच बालक वर्ग के रूप में सतेन्द्र उपाध्याय(आजमगढ़) , कोच बालिका वर्ग ऋतु पाठक (बाराबंकी), के साथ बालक वर्ग के खिलाड़ी देवानंद यादव वाराणसी,अनुकल्प यादव आगरा, प्रखर तिवारी और अभिनव शर्मा प्रयागराज एवं ओम अरोड़ा शाहगंज ।
बालिका वर्ग में प्रगति गुप्ता सहारनपुर, अंजली शर्मा वाराणसी, कीर्ति सिंह और उज्जवला पाल अयोध्या, एवं याना गुप्ता प्रयागराज शामिल हैl
सत्येंद्र उपाध्याय के उपलब्धि पर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आजमगढ़ मंडल श्री मनोज कुमार मिश्रा,सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अयोध्या श्री कौस्तुभ सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजीव पाठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ संतोष उपाध्याय खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर व्यास देव सत्येंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत अजेंद्र राय के साथ जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ डीपी राय सचिव डॉक्टर पीयूष कुमार सिंह कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा पुनीत राय मनीष रतन अग्रवाल विजय कुमार सिंह सुनील दत्त विश्वकर्मा पवन पांडे शिक्षक क्रांति राय राजीव त्रिपाठी अनूप राय ,अनंत राय,रामाशीष राय, नीरज सिंह, दुर्गा शंकर सिंह, रजनीश राय, राम अवतार यादव आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी हैl