TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू,ओलंपिक एसोसिएशन ने आठ खेल तय किए

जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ की एक बैठक पिछले दिनों जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष आदरणीय विजय बहादुर पाठक जी( विधान परिषद सदस्य) की अध्यक्षता में उनके निज निवास बड़सरा खालसा पर संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि जिला ओलंपिक एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वाधान में जनपद के खेल संघो के समन्वय से प्रथम चरण में आठ खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी l
यह आयोजन दिनांक 23 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक संपन्न किए जाएंगे
यह जानकारी जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजेंद्र राय ने दी l
कार्यक्रम की रूपरेखा
उद्घाटन एवं आयोजन प्रारंभ तिथि-23 अप्रैल 2026
समय -शायं 5:00 बजे
स्थान -सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़
कुल आयोजित होने वाले खेलो की संख्या- 08
1- एथलेटिक्स
2- बास्केटबॉल
3- बैडमिंटन
4- खो खो
5-कबड्डी
6-कुश्ती
7- योगासन
8-स्केटिंग
आयोजन के संयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स बास्केटबॉल बैडमिंटन कबड्डी कुश्ती की प्रतियोगिताएं स्थानीय सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित की जाएगी l जबकि स्केटिंग की प्रतियोगिता राहुल सांकृत्यायन स्कूल लछीरामपुर में खो खो पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल में तथा योगासन की प्रतियोगिता मंगलम मैरिज हॉल सिधारी में आयोजित होगी l
प्रतियोगिता में कुल संभावित प्रतिभागियों की संख्या- 1200
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए तकनीकी रूप से दक्ष 60 निर्णायकों की टीम सहयोग के लिए मौजूद रहेगीl
एक तरफ जहां एथलेटिक्स के लिए जिम्मेदारी मुजम्मिल अहमद को दी गई है वही बास्केटबॉल में लक्ष्मण बैडमिंटन में प्रज्ञा राय कुश्ती में प्रवीण यादव खो खो में राम सिंह कबड्डी माया प्रसाद राय योगासन अशोक गुप्ता तथा स्केटिंग शिवम यदुवंशी के नेतृत्व प्रतियोगिता संपन्न होगी l
उक्त बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री यस के सत्यन उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह कृष्ण मोहन त्रिपाठी राजेंद्र प्रसाद यादव पुनीत राय प्रभाकर सिंह कोषाध्यक्ष मनीष रतन अग्रवाल रमाकांत वर्मा सौरभ राय कृष्ण कांत मिश्रा नीरज अग्रवाल विजय कुमार सिंह प्रवीण राय आलोक जायसवाल संजय पाठक अजय कुमार मौर्य आदि लोग मौजूद रहेl
इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए श्री दिनेश सिंह से मोबाइल नंबर 9415837310 पर संपर्क कर सकते हैं l