TV 20 NEWS || PRAYAGRAJ: नगर पंचायत भारतगंज के अधिवक्ता पैनल में शामिल हुए एडवोकेट श्याम शरण

नगर पंचायत भारतगंज के अधिवक्ता पैनल में शामिल हुए एडवोकेट श्याम शरण
प्रयागराज। नगर पंचायत भारतगंज, जनपद प्रयागराज ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्याम शरण श्रीवास्तव को अपने अधिवक्ता पैनल में शामिल किया है. अधिवक्ता श्याम शरण को पैनल में शामिल किये जाने के संबंध में अधिशासी अधिकारी बंटी कुमारी ने औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी किया है. पत्र के मुताबिक अधिवक्ता श्याम शरण श्रीवास्तव इलाहाबाद हाई कोर्ट में योजित वादों की पैरवी करेंगे और नगर पंचायत का पक्ष कोर्ट में पेश करेंगे.