TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना – जीयनपुर मेडिकल स्टोर से ₹20,000 की चोरी का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 17.04.2026 को वादी जावेद अख्तर पुत्र स्व0 बदरूद्दीन निवासी अंजान शहीद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके आफाक मेडिकल स्टोर के कैश काउंटर से ₹20,000 चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0170/2026 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्य द्वारा की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 21.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आए अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र रामाकर सिंह निवासी ग्राम किशुनपुरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष एवं अभियुक्ता अन्तिमा सिंह पुत्री स्व0 तेजबहादुर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र करीब 31 वर्ष को बागखालिस से बक्खोपुर जाने वाले मार्ग से समय करीब 03:55 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के ₹15,000 नकद बरामद हुए तथा अभियुक्त अभिषेक सिंह के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण—
1. अभिषेक सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र रामाकर सिंह निवासी ग्राम किशुनपुरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 24 वर्ष
2. अन्तिमा सिंह पुत्री स्व0 तेजबहादुर सिंह निवासी ग्राम किशुनपुरा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 31 वर्ष
बरामदगी—
₹15,000/- (नकद), 01 अदद तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 0170/2026 धारा 305/317(2) BNS थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
मु0अ0सं0 0179/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास—
अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ आकाश सिंह
1. मु0अ0सं0 0170/2026 धारा 305/317(2) BNS थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 0179/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 0174/2024 धारा 380/411 भादवि थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 0072/2024 धारा 380/411/413 भादवि थाना मधुबन जनपद मऊ
5. मु0अ0सं0 0090/2024 धारा 419/420/475/482 भादवि व 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना मधुबन जनपद मऊ
6. मु0अ0सं0 081/2020 धारा 147, 323, 352, 504, 506 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
7. मु0अ0सं0 0376/2022 धारा 379/411 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
अभियुक्ता अन्तिमा सिंह
1. मु0अ0सं0 0170/2026 धारा 305/317(2) BNS थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 0142/2014 धारा 323/427/452/504/506 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 0379/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 0169/2017 धारा 380 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 0442/2025 धारा 115(2)/118(1)/324(4)/351(3)/352 BNS थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम—
उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्य, उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, म0उ0नि0 गीतांजली यादव, हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंह, का0 अवधेश कुशवाहा, का0 अक्षय प्रसाद एवं म0का0 अर्चना कुशवाहा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।