TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना – कोतवाली रोडवेज क्षेत्र में महिला का चैन काटने वाली 04 अभियुक्ताएं गिरफ्तार
दिनांक 20.04.2026 को वादिनी श्रीमती चन्द्रवती देवी पत्नी स्व0 प्रभुनाथ सिंह चौहान निवासी पुरादुर्जन राम थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई कि वह अपने दामाद के साथ दवा लेने जा रही थीं, तभी रोडवेज के पास ऑटो में सवार चार महिलाओं द्वारा धोखे से उनके गले का चैन काट लिया गया। घटना के समय एक महिला द्वारा भ्रमित करने हेतु नाटक किया गया, जिससे वादिनी घबरा गईं और इसी दौरान अन्य महिलाओं ने चैन चोरी कर लिया। शोर मचाने पर वादिनी के साथ मौजूद व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से चारों महिलाओं को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्ताओं द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से ऑटो में बैठकर यात्रियों को भ्रमित कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती हैं। साथ ही पूर्व में भी सठियांव क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना को अंजाम देकर जेवरात व नकदी चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से 01 अदद पीली धातु की चैन व ₹2000/- नकद बरामद हुआ है। अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तागण—
1. शीला देवी पुत्री सीताराम निवासी सिधुआपार थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
2. गुड्डी पत्नी मुन्नु निवासी लखनपारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
3. काजल पत्नी करन निवासी लखनपारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
4. संजना पत्नी परवाना कुमार निवासी लखनपारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
बरामदगी—
01 अदद पीली धातु की चैन, ₹2000/- नकद
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 174/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम—
उ0नि0 सूर्यपाल थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।






