TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना– पवई, अवैध पिस्टल .32 बोर व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्यवाही, आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत

आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 26.04.2026 को वादी उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा मय हमराहियान क्षेत्र में देखभाल व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम शहराजा से निजामपुर रोड के पास से अभियुक्त अर्पित यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी खुटहन थाना खुटहन जनपद जौनपुर को समय करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद पिस्टल .32 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए बताया गया कि वह अपना पक्ष माननीय न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
अर्पित यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी खुटहन थाना खुटहन जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण:
एक अदद पिस्टल .32 बोर
एक अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 100/2026 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा
2. उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा
3. का0 सुरेन्द्र यादव
4. का0 आलोक कुमार सिंह
5. का0 संजीव यादव थाना पवई जनपद आजमगढ़