TV 20 NEWS || AZAMGARH :अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सीज, आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत

आजमगढ़। जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 26.04.2026 को व0उ0नि0 परमात्मा मिश्रा मय हमराह चुनुगपार तिराहे पर चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक अपराधी किस्म का व्यक्ति हरसिंहपुर गांव की तरफ से मोटरसाइकिल (ग्लैमर) से चांदपार की ओर आने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा हरसिंहपुर मोड़ तिराहे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया गया। कुछ देर बाद हरसिंहपुर की तरफ से आती मोटरसाइकिल को दिनांक 25.04.2026 को रात्रि 23:35 बजे नियमानुसार घेरकर पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद सैफ पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके पहने हुए पैंट के कमर के दाहिने फेटे से एक अदद तमंचा .315 बोर तथा बायीं जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त अभियुक्त के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या UP50BH1556 भी बरामद कर मौके पर सीज की गई।
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास स्पष्ट होता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मोहम्मद सैफ पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष
बरामदगी का विवरण:
एक अदद तमंचा .315 बोर
एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP50BH1556
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 189/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 189/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर
2. मु0अ0सं0 0517/2024 धारा 125(b), 281, 324(4) BNS थाना जीयनपुर
3. मु0अ0सं0 0081/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम थाना जीयनपुर
4. मु0अ0सं0 0139/2026 धारा 115(2), 351(3), 352 भादवि थाना जीयनपुर
5. मु0अ0सं0 0012/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. व0उ0नि0 परमात्मा मिश्रा, थाना जीयनपुर
2. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना जीयनपुर
3. का0 शैलेश कुमार यादव, थाना जीयनपुर
4. का0 संजय कुमार वर्मा, थाना जीयनपुर