TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना– दीदारगंज शातिर चोर चोरी गए माल (कीमत लगभग 1.5 लाख रूपयें) के साथ गिरफ्तार दो मुकदमों का खुलासा, चोरी के जेवरात व नकदी बरामद
आजमगढ़। थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को चोरी गए माल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण के अनुसार वादीगण द्वारा थाना स्थानीय पर अलग-अलग तिथियों में अपने घरों से सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े एवं नकदी चोरी हो जाने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिए गए थे, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 08/2026 व मु0अ0सं0 13/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किए गए थे। विवेचना के क्रम में अभियुक्त की तलाश/पतारसी की जा रही थी।
दिनांक 26.04.2026 को उ0नि0 मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटनाओं से संबंधित अभियुक्त सिसवारा मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मनोज राजभर पुत्र लेखई राजभर निवासी कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष बताया।
जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए सामान में से दो अदद कान का झाला (पीली धातु), एक अदद मंगलसूत्र एवं नकद धनराशि (₹10,600/-) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मु0अ0सं0 08/2026 व 13/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. में समय करीब 11:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मनोज राजभर पुत्र लेखई राजभर निवासी कुम्भ मठिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरण:
दो अदद कान का झाला (पीली धातु), एक अदद मंगलसूत्र, 04 साड़ी बरामद (कीमत लगभग 1.5 लाख रूपयें)
नकद ₹10,600/-
पंजीकृत अभियोग:
1. मु0अ0सं0 08/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. थाना दीदारगंज
2. मु0अ0सं0 13/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. थाना दीदारगंज
आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 08/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. थाना दीदारगंज, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 13/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. थाना दीदारगंज, आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 203/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 103/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. प्र0नि0 जयप्रकाश, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 पंकज कुमार सिंह, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
3. का0 दीपक कुमार यादव, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
4. का0 अमन चौधरी, थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़






