TV 20 NEWS || AZAMGARH;थाना रौनापारसाइबर फ्रॉड के शिकार पीड़िता के ₹25,000/- वापस कराए गए त्वरित कार्रवाई कर बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराकर न्यायालय आदेश से रिफंड
• साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़िता के ₹25,000/- वापस कराए गए
• त्वरित कार्रवाई कर बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराकर न्यायालय आदेश से रिफंड
आजमगढ़। थाना रौनापार क्षेत्रान्तर्गत आवेदिका श्रीमती खुशबू मध्देशिया पत्नी प्रदीप मध्देशिया निवासी ग्राम मानिकपुर के खाते से दिनांक 24.10.2025 को साइबर ठगी के माध्यम से ₹25,000/- की धनराशि फ्रॉडस्टर द्वारा निकाल ली गई थी। इस संबंध में आवेदिका के पति प्रदीप कुमार द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत संख्या 33110250147026 दर्ज कराई गई थी।
प्राप्त शिकायत पर थाना रौनापार की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय कर उक्त धनराशि को संबंधित खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर पीड़िता की ₹25,000/- की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई गई।
बरामदगी/वापसी – ₹25,000/- (साइबर फ्रॉड की धनराशि) पीड़िता के खाते में वापस।
पुलिस टीम – साइबर टीम थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।






