TV 20 NEWS || AZAMGARH;थाना मुबारकपुर जान से मारने की नियत से हमला करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त लोहे की राड व बेत बरामद

• जान से मारने की नियत से हमला करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
• घटना में प्रयुक्त लोहे की राड व बेत बरामद

आजमगढ़। थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 26.04.2026 को पुरानी रंजिश के चलते विपक्षीगण द्वारा वादी व उसके भाई पर सठियांव स्थित दुकान पर लाठी-डण्डा, लोहे की राड व चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 158/26 धारा 3(5), 109(1), 118(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 नीरज कुमार शुक्ला द्वारा की जा रही है।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक 27.04.2026 को उ0नि0 नीरज शुक्ला मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर भटौरा अंडरपास के पास से अभियुक्त दुर्गेश यादव पुत्र चन्द्रबली यादव निवासी ग्राम सुराई थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 48 वर्ष) को समय 23:46 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की राड व एक अदद लकड़ी की बेत बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त – दुर्गेश यादव पुत्र चन्द्रबली यादव निवासी ग्राम सुराई थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 158/26 धारा 3(5), 109(1), 118(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना मुबारकपुर, आजमगढ़।
बरामदगी – एक अदद लोहे की राड व एक अदद लकड़ी की बेत।
गिरफ्तारी करने वाली टीम – उ0नि0 नीरज शुक्ला मय हमराह।
अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।