TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ नाबालिग किशोरी अपहरण प्रकरण में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 03.05.2026 को वादिनी द्वारा थाना अहरौला पर तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को पंकज यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी ग्राम अमिलिया थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ जबरन भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-116/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिनांक 04.05.2026 को उ0नि0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त पंकज यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी इमिलिया मौजा सकरकोला थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को असलाई प्राइमरी स्कूल के पास से समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 सीताराम यादव, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
3. का0 सोनू यादव, थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।