TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 29.04.2026 को वादिनी द्वारा थाना सरायमीर पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त अहमद पुत्र अख्तर निवासी संजरपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-106/26 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
दिनांक 04.05.2026 को उ0नि0 नीरज गौड़ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त को संजरपुर छाऊ मोड़ से समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-106/26 धारा 69 बीएनएस थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 नीरज गौड़, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 प्रशान्त सिंह, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
3. का0 संजीव कुमार यादव, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।