TV 20 NEWS || AZAMGARH : दिनांक– 04.05.2026 सड़क सुरक्षा हेतु विशेष अभियान, मॉडिफाइड साइलेन्सर व प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई

• सड़क सुरक्षा हेतु विशेष अभियान, मॉडिफाइड साइलेन्सर व प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई
• 32 चालान, ₹15,000 जुर्माना व 02 वाहन सीज, 04 दुकानदारों को नोटिस जारी
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में जन एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 02.05.2026 से 03.05.2026 तक जनपद आजमगढ़ में “मॉडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, सायरन” के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद के समस्त थानों एवं यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई, जिसमें मॉडिफाइड साइलेन्सर के 20 चालान कर ₹10,000 तथा प्रेशर हॉर्न के 12 चालान कर ₹5,000 का शमन शुल्क वसूल किया गया। इस प्रकार कुल 32 चालान कर ₹15,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा 02 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न, हूटर एवं सायरन की खरीद-बिक्री करने वाले 04 दुकानदारों को नोटिस जारी कर कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।