TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ मानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ मानसिक रूप से कमजोर युवती से छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को भेजा न्यायालय
थाना सरायमीर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 02.05.2026 को वादी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी मानसिक रूप से कमजोर बहन के साथ अभियुक्त भीम पुत्र पुनवासी निवासी ग्राम कौरागहनी द्वारा गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 75, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 06.05.2026 को उ0नि0 धीरज कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कौरागहनी नहर के पास से वांछित अभियुक्त भीम को समय करीब 04:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
भीम पुत्र पुनवासी निवासी ग्राम कौरागहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी स्थान
कौरागहनी नहर के पास, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 109/2026 धारा 75, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
पुलिस टीम
उ0नि0 धीरज कुमार, हे0का0 लाल बहादुर यादव, रि0का0 अंकित गुप्ता थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़






