TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ त्वरित कार्यवाही में पुलिस ने अभियुक्त को पकड़कर भेजा न्यायालय
थाना रौनापार क्षेत्रांतर्गत वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 19.01.2026 को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव के ही अभियुक्त धीरज यादव पुत्र वंशलोचन यादव निवासी आराजी अजगरा मगर्वी (माधो का पुरा) थाना रौनापार द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 41/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। अपहृता की बरामदगी व बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई तथा विवेचना प्रचलित रही।
दिनांक 06.05.2026 को उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त धीरज यादव को बेलहिया पुलिया, थाना रौनापार क्षेत्र से समय 08:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया तथा परिजनों को सूचना दी गई।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 41/2026 धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
धीरज यादव पुत्र वंशलोचन यादव निवासी आराजी अजगरा मगर्वी (माधो का पुरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष
पुलिस टीम
उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, का0 बासुकीनाथ सिंह, का0 श्रीप्रकाश पाण्डेय थाना रौनापार जनपद आजमगढ़






