TV 20 NEWS || PRYAGRAJ: यागराज को बड़ी सौगात: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयासों से स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के विस्तार हेतु कैबिनेट की मंजूरी

प्रयागराज को बड़ी सौगात: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयासों से स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के विस्तार हेतु कैबिनेट की मंजूरी
– प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, बाँदा और चित्रकूट के निवासियों को उच्च स्तरीय उपचार होगा सुलभ
– प्रयागराज और कौशाम्बीस के आखिरी पायदान पर खडे प्रत्येहक व्यीक्ति के जीवन उत्था्न, मेरा उद्देश्य

उपमुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी

लखनऊ: दिनांक 18-05-2026, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप आज प्रदेश कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज के राजकीय मेडिकल कालेज से सम्बद्ध स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (SRN) के विस्तार और उच्चीकरण के प्रस्ताव को महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की गई है ।

• भूमि का हस्तांतरण: चिकित्सालय परिसर के विस्तार हेतु महात्मा गाँधी मार्ग से जुडी हुई ‘पूल्ड हाऊसिंग’ की कुल 31,314 वर्गमीटर भूमि को अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के पक्ष में हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है ।
• विस्तार की आवश्यकता: सन 1961 में स्थापित यह चिकित्सालय प्रयागराज मण्डल का सबसे बड़ा टर्शियरी लेवल का अस्पताल है । वर्तमान परिसर में आधुनिक चिकित्सा और जाँच सुविधाओं के विस्तार के लिए स्थान उपलब्ध नहीं था, जिसे देखते हुए उपमुख्यमंत्री जी ने इस प्रस्ताव को प्राथमिकता दी ।

उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस विस्तार से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, बाँदा और चित्रकूट के निवासियों को उच्च स्तरीय उपचार सुलभ होगा साथ ही सीमावर्ती राज्य मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में आने वाले गंभीर मरीजों को भी अब बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी ।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवाओं का सुदृढ़ीकरण और जनता को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।