*TV 20 NEWS ||AZAMGARH: कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ में किसान दिवस का किया गया आयोजन, खरीफ फसल की बुआई, रोगों से बचाव आदि की किसानों को दी गयी जानकारी*

*कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ में किसान दिवस का किया गया आयोजन, खरीफ फसल की बुआई, रोगों से बचाव आदि की किसानों को दी गयी जानकारी*

आजमगढ़ 20 मई 2026/
कृषि विभाग-आजमगढ़ द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के परिसर में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस का आयोजन उप कृषि निदेशक आशीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जनपद के सु-दूर क्षेत्रों से आये तमाम कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

किसान दिवस मंे कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के वैज्ञानिक डा0 रणधीर नायक द्वारा सम-सामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए खरीफ फसल में धानबाजरा, मक्का, उडद, सावा, इत्यादि फसलों के बुआई की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त खरीफ मौसम में फसलों एवं पशुओं को रोग से बचाव हेतु भी सुझाव कृषकों को दिये गये। उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ श्री आशीष कुमार ने विभाग के माध्यम से संचालित कृषि की योजनाओं तथा उसमें अनुमन्य अनुदान एवं फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी कृषकों के मध्य साझा की गयी।
उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को कृषि के अतिरिक्त पशुपालन/मौन पालन एवं मत्स्य तथा कुक्कुट पालन अपनाते हुए अपनी आय में वृद्धि का सुझाव दिया गया। कृषकों द्वारा प्रस्तुत शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप कृषि निदेशक आजमगढ़, वरिष्ठ वैज्ञानिक के0वी0के0 कोटवा आजमगढ़, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-32,भूमि संरक्षण अधिकारी (ऊसर सुधार) आजमगढ,उद्यान अधिकारी, सहायक अभियन्ता नलकूप, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, जिला कृषि अधिकारी आजमगढ़़ सहित अन्य अधिकारीगण एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।