*TV 20 NEWS ||AZAMGARH: विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत परिषद शिक्षा वर्ग-2026 के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम*

*प्रेस सूचना*

विषय : विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत परिषद शिक्षा वर्ग-2026 के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम।

आर्यमगढ़। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में आयोजित होने वाले परिषद शिक्षा वर्ग-2026 के भूमि पूजन पूर्व आज 20 मई 2026, दिन बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे साँई इंटरनेशनल स्कूल, पांडे का पूरा, आर्यमगढ़ में आहूत किया गया है।

जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता जी ने बताया कि गोरक्ष प्रांत का वार्षिक परिषद शिक्षा वर्ग इस वर्ष आर्यमगढ़ जिले में 7 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित किया गया । वर्ग के शुभारंभ के पूर्व वर्ग स्थल पर विभाग मंत्री गोपाल जी एवं जिला मंत्री लालगंज ओम प्रकाश गुप्ता जी ने वैदिक विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया।

कार्यक्रम में गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री दीपेश जी, प्रांत मंत्री नागेंद्र जी, संयुक्त विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु जी कार्यक्रम में बलिया विभाग के समस्त जिले एवं प्रांत स्तर से जुड़े धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विचार परिवार के विभिन्न संगठनों के क्षेत्र, प्रांत, जिला, खंड एवं मंडल स्तर के दायित्वधारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में जिला सहकोषाध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल जी सपत्नीक प्रिया अग्रवाल जी,जिला मातृशक्ति संयोजिका रहे एवं कार्यक्रम में प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख श्री राम कृष्ण मिश्रा जी, जिला कार्याध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह जी, जिला उपाध्यक्षा सोमिता श्रीवास्तव जी, विभाग सहमंत्री विनोद सोनकर जी व मनोज शाही जी, जिला मंत्री अभिषेक सिंह “उधम” जी, जिला सहमंत्री डॉ राहुल राय जी, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख हिमांशु बरनवाल जी, नगर सहसंघचालक डॉ पारिजात बरनवाल जी, नगर अध्यक्ष दीपक वर्मा जी, नगर उपाध्यक्ष बृजकिशोर जी, जिला गौरक्षा प्रमुख राकेश दूबे जी, विभाग संयोजक दिनेश चौहान जी सहित आर्यमगढ़, लालगंज एवं फूलपुर जिलों के विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

संपर्क:
अमित गुप्ता
जिलाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद, आर्यमगढ़
मो. 94541 34443