TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 घटना में प्रयुक्त 03 अदद बांस के डंडे बरामद
जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-135/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/132/3(5) बीएनएस से संबंधित 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 29.05.2026 को ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दोनों पक्ष आपस में मारपीट कर रहे थे तथा पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने पर भी कार्य सरकारी में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। घटना के संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-135/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/132/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.05.2026 को उमरीश्री पुलिया के पास से उक्त अभियोग में वांछित सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद बांस के डंडे भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तगण :
1. शमसु पुत्र मुख्तार निवासी ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
2. अबुशाद पुत्र अलीशेर निवासी ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
3. अमन पुत्र दयाराम निवासी ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
4. अनिल पुत्र सुबेदार निवासी ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
5. अंगद पुत्र श्री कुबेर निवासी ग्राम अमौड़ा थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
बरामदगी का विवरण :
* घटना में प्रयुक्त 03 अदद बांस के डंडे।
पंजीकृत अभियोग :
* मु0अ0सं0-135/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/132/3(5) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार, थाना गम्भीरपुर।
2. का0 सुरेश राजभर, थाना गम्भीरपुर।
3. रि0का0 रुद्र प्रताप सिंह, थाना गम्भीरपुर।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।






