*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक 31.05.2026*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 01 उपनिरीक्षक ना0पु0 व 02 मु0आ0 चालक, 01 चतुर्थ श्रेणी को अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।*
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 31.05.2026 को जनपद बलिया से उ0 नि0 श्री कमलेश कुमार पाठक एवं मु0आ0 चालक श्री वीरेन्द्र सिंह व मु0आ0 चालक श्री प्रभु नारायण यादव, चतुर्थ श्रेणी सुरेन्द्र मिश्र ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया । *पुलिस अधीक्षक बलिया* द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपरोक्त उ0नि0 व मु0आ0, चतुर्थ श्रेणी को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान, पीआरओ बलिया निरीक्षक श्री चन्द्रभाष्कर द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक श्री राम वेलास सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए उपरोक्त सभी को अपनी शुभकामनायें दी गई ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*






