*TV 20 NEWS || AZAMGARH : मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 07.06.2026*
*मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 17.05.2026 को थाना महराजगंज पर प्राप्त तहरीर में आरोप लगाया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड, लाठी-डंडा एवं ईंट से हमला किया गया, जिससे कई व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्राप्त तहरीर एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0-101/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग बनाम 1.लालू निषाद S/O राजेन्द्र निषाद 2. प्रवेश निषाद S/O रुदल निषाद 3. राजू निषाद S/O समशेर निषाद 4. बीरबल निषाद S/O जवाहिर निषाद 5. महातम निषाद S/O महेन्द्र निषाद निवासीगण उसुरकुढवा थाना महराजगंज जनपद आजगमढ़ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 07.06.2026 को उ0नि0 राहुल कुमार मय मुखबिर की सूचना प्राप्त मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शिवदास उर्फ लालू निषाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम उसुरकुढ़वा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष को भैरोदासपुर तिराहे के पास से समय करीब 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. शिवदास उर्फ लालू निषाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम उसुरकुढ़वा, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-101/2026, धारा- 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 राहुल कुमार
2. का0 अखिलेश सिंह
3. का0 सत्येन्द्र प्रजापति,थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़