*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर फ्रॉड पीड़ित को आजमगढ़ पुलिस ने दिलाई राहत, ₹10 हजार की पूरी धनराशि वापस कराई*
*प्रेस नोट, दिनांक : 13.06.2026*
*थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़*
🔹 *साइबर फ्रॉड पीड़ित को आजमगढ़ पुलिस ने दिलाई राहत, ₹10 हजार की पूरी धनराशि वापस कराई*
🔹 *एनसीआरपी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, थाना अहरौला की साइबर टीम की प्रभावी कार्यवाही*
*आजमगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौला की साइबर टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।*
दिनांक 08.04.2025 को वैभव जनसेवा केंद्र, निवासी ग्राम बस्ती भुजवल, पोस्ट युधिष्ठिर पट्टी, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी, जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा ₹10,000/- की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक उनके खाते से निकाल ली गई थी। पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33104250041557 दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना अहरौला की साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई गई तथा एमआरएम पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार पीड़ित के खाते में ₹10,000/- की संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने आजमगढ़ पुलिस एवं थाना अहरौला की साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।
*कार्यवाही करने वाली साइबर टीम-*
उ0नि0 नितेश कुमार चौबे, का0 अभिषेक मौर्या, रि0आ0 धर्मेन्द्र कुमार एवं रि0म0आ0 सोनी सिंह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।






