*TV 20 NEWS || AZAMGARH :नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 07.06.2026*
*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 06.06.2026 को थाना मुबारकपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0-216/2026 धारा 137(3), 87 बीएनएस के तहत अभियोग बनाम सुनील पुत्र स्व. राजेन्द्र, निवासी कटरा बलुआ, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 07.06.2026 को उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वर्मा मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमणशील एवं वांछित अभियुक्त की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त रोडवेज बस अड्डा मुबारकपुर के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त सुनील पुत्र स्व. राजेन्द्र, निवासी कटरा बलुआ, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष को समय करीब 11:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. सुनील पुत्र स्व. राजेन्द्र, निवासी कटरा बलुआ, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-216/2026 धारा 137(3), 87 बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 धर्मेन्द्र वर्मा
• का0 विनय यादव
• महिला का0 रागिनी सिंह ,थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़