*TV 20 NEWS || AZAMGARH : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा*
*प्रेस नोट दिनांक : 08.06.2026*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 गम्भीरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 07.06.2026 को थाना गम्भीरपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर, भयभीत कर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0-146/2026 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आशीष कुमार प्रजापति पुत्र हंश कुमार प्रजापति निवासी ग्राम सरदहां थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ को दिनांक 08.06.2026 को समय करीब 10:10 बजे बाबा बेचन मोड़, किशुनपुर काशीनाथ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
आशीष कुमार प्रजापति पुत्र हंश कुमार प्रजापति निवासी ग्राम सरदहां थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-146/2026 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, का0 अजीत पटेल, रि0का0 मुकेश गुप्ता एवं रि0म0का0 सुधा कुमारी, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।






