*TV 20 NEWS || AZAMGARH : नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पाक्सो एक्ट के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा*

*प्रेस नोट दिनांक : 08.06.2026*
*थाना- कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*🔹 नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पाक्सो एक्ट के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 06.06.2026 को थाना कोतवाली पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में मु0अ0सं0-0283/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम सत्यम चौहान पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में निरीक्षक रफी आलम एवं पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त सत्यम चौहान पुत्र रामविलास चौहान निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष को दिनांक 07.06.2026 को समय 21:05 बजे अम्बेडकर पार्क, कलेक्ट्रेट परिसर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
सत्यम चौहान पुत्र रामविलास चौहान निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-0283/2026, धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
निरीक्षक रफी आलम एवं का0 जितेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।