*TV 20 NEWS || AZAMGARH : विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति की उप समिति के मा० सदस्यों द्वारा धुरिया जाति के जारी प्रमाण पत्र संबंधित साक्ष्यों व अभिलेखों का किया परीक्षण*

विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति की उप समिति के मा० सदस्यों द्वारा धुरिया जाति के जारी प्रमाण पत्र संबंधित साक्ष्यों व अभिलेखों का किया परीक्षण

गोंड,धुरिया,कहार उपजाति के पदाधिकारियों की बातों को माननीय समिति ने गंभीरता से सुनकर न्यायोचित निस्तारण का दिलाया भरोसा

आजमगढ़, 08 जून 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति 2025-26 की उप समिति के मा० सदस्य संयोजक आशीष कुमार सिंह ‘‘आशु’’ की अध्यक्षता में तथा मा० सदस्य गण अभय सिंह एवं नफीस अहमद, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में धुरिया जाति के प्रमाण पत्र के परीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में धुरिया जाति के व्यक्तियों का पूर्व में अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के सत्यापन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। समिति द्वारा अवगत कराया गया कि शासनादेश के अनुसार धुरिया जाति के व्यक्तियों का जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणों का परीक्षण किया जा रहा है।

समिति ने गोंड जाति की उपजाति धुरिया के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि आपके पास पूर्व में निर्गत जाति प्रमाण पत्र, पारिवारिक अभिलेख, वंशावली अथवा अन्य वैध एवं प्रामाणिक दस्तावेज हो तो उपलब्ध करायें, उसके आधार पर पात्र पाये जाने पर अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। समिति ने संबंधित को आश्वस्त किया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित पदाधिकारियों द्वारा धुरिया जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने से संबंधित प्रकरण के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मा0 समिति को आश्वस्त किया कि पदाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराये गये अभिलेखों के परीक्षणोपरान्त पात्र पाये जाने पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जायेगा।

बैठक में संयुक्त सचिव नीरज कुमार सचान, अनुभाग अधिकारी अंकिता त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज अविनाश कुमार, तहसीलदार मार्टीनगंज, जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह सहित गोंड ,धुरिया ,कहार उपजाति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।