*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अवैध मदरसे के नाम पर 62.84 लाख रुपये के शासकीय अनुदान गबन प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 13.06.2026*
🔹 *अवैध मदरसे के नाम पर 62.84 लाख रुपये के शासकीय अनुदान गबन प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
🔹 *मदरसा पोर्टल पर फर्जी अभिलेख अपलोड कर शासकीय धनराशि हड़पने का आरोप*
🔹 *SIT/EOW जांच में उजागर हुए अवैध मदरसा प्रकरण में आजमगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*घटना का विवरण-*
राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल (EOW), मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ के निरीक्षक/जांचकर्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट के आधार पर मदरसा *शरीफुल उलूम गोसड़ी, शिक्षा क्षेत्र मोहम्मदपुर, जनपद आजमगढ़* (मदरसा आईडी-191100770) के प्रबंधक *मो0 इलियास* द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी तरीके से *₹62,84,000/-* की शासकीय अनुदान धनराशि के गबन का प्रयास किए जाने के तथ्य प्रकाश में आए।
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना रानी की सराय पर *मु0अ0सं0-40/2025, धारा 409/420/467/468/471 भादवि* पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त *मो0 इलियास पुत्र मो0 हनीफ निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, हाल पता खोवा मंडी कस्बा सरायमीर जनपद आजमगढ़* का नाम प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस (चौकी मार्टिनगंज) एवं थाना रानी की सराय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 13.06.2026 को समय 09:40 बजे मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त *मो0 इलियास* को थाना रानी की सराय गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
मो0 इलियास पुत्र मो0 हनीफ निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, हाल पता खोवा मंडी कस्बा सरायमीर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 63 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0-40/2025, धारा 409/420/467/468/471 भादवि, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 पंकज सिंह, थाना दीदारगंज (चौकी प्रभारी मार्टिनगंज), जनपद आजमगढ़।
2. रि0का0 प्रवीश कुमार, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।






