*TV 20 NEWS || AZAMGARH: थाना – गम्भीरपुर : साइबर फ्राड के 6000/- रूपये वापस कराया गया*

*प्रेस नोट, दिनांक 13.06.2026*
*थाना – गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़*
*साइबर फ्राड के 6000/- रूपये वापस कराया गया*

*पूर्व की घटना-* आवेदिका मंशिका यादव पुत्री हंशराज यादव निवासी ग्राम फैजुल्लापुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के युनियन बैंक के खाते से गूगल पे के माध्यम से 6000 रूपये का फ्राड हो गया था। जानकारी होने पर आवेदिका द्वारा साईबर हेल्प लाइन नं0 1930 के माध्यम से शिकायत पंजीकृत करवाया गया था ।
*रिफण्ड वापसी का विवरण-* साइबर टीम गम्भीरपुर द्वारा आवेदक के शिकायत की जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि “आवेदिका के साथ यूपीआई के माध्यम से 6000 का फ्राड हो गया था। जिसके उपरांत जानकारी होने पर आवेदिका द्वारा साईबर हेल्प लाइन नं0 1930 के माध्यम से शिकायत पंजीकृत करवाया गया था । साइबर टीम गम्भीरपुर द्वारा तत्काल शिकायत पर कार्यवाही करते हुए फ्रॉड हुए सम्पूर्ण धनराशि,6000 रुपये फ्रॉड स्टार के खाते में फ्रीज़ करवाकर साइबर टीम थाना गम्भीरपुर द्वारा नियमानुसार फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि 6000 रुपये आवेदिका के खाते में MRM पोर्टल के माध्यम से वापस कराया गया। जिस पर आवेदिका द्वारा पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया गया।
*साइबर सेल गम्भीरपुर–* उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी, म0का0 सुषमा सरोज थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।