TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना निजामाबाद, जनपद- आजमगढ़। सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति और दबंगई दिखाने वालों पर निजामाबाद पुलिस की सख्त नजर
* सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति और दबंगई दिखाने वालों पर निजामाबाद पुलिस की सख्त नजर, “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत कार्रवाई।
* इंस्टाग्राम आईडी बनाकर झुंड में भ्रमण करने वाले युवकों की काउंसलिंग, अभिभावकों को दी गई सख्त हिदायत।
* सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस की कठोर चेतावनी, एवं दो बाइक सीज।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के क्रम में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
➡️अभियान के दौरान यह संज्ञान में आया कि कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर झुंड में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं, जिससे आमजनमानस में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है।
➡️जांच के दौरान निम्न इंस्टाग्राम आईडी एवं सदस्य चिन्हित किए गए-
1. Instagram ID – “mr_jai_7177,, व
सदस्य –आशीष चौहान पुत्र बाकेंलाल निवासी सालेपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष
2. Instagram ID – ““mr_jai_7177,,
सदस्य – कृष्णा चौहान पुत्र मनोज निवासी सालेपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष
3. Instagram ID – ““mr_jai_7177,,
सदस्य – विकास चौहान पुत्र राजू चौहान निवासी सालेपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष
➡️थाना पुलिस द्वारा से उपरोक्त इंस्टाग्राम से जुड़े नाबालिग युवकों को चिन्हित कर थाना परिसर में उनके अभिभावकों एवं बाल कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में बुलाया गया। इस दौरान उन्हें कानून व्यवस्था, यातायात नियमों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
➡️ वहीं, instagram ID “mr_jai_7177,, के सदस्य आशीष चौहान पुत्र बाकेंलाल निवासी सालेपुर उम्र करीब 20 वर्ष व कृष्णा चौहान पुत्र मनोज निवासी सालेपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई।
साइबर टीम- उ0नि0 दिलीप आनन्द, उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय, का0 राकेश यादव, का0 संदेश सिंह थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।






