TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ फर्जी जमानतदार गिरोह पर आजमगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
फर्जी जमानतदार गिरोह पर आजमगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
जघन्य अपराधियों को फर्जी जमानत दिलाने वाले गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
संगठित जमानत फर्जीवाड़ा गिरोह पर आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग चार्ट अनुमोदित
न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले फर्जी जमानतदार गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से जघन्य अपराधों में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत कराने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दिनांक 30.05.2026 को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप, चौकी प्रभारी कचहरी, थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गयी कि कुछ तथाकथित वकील एवं जमानतदार अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट तथा अवैध शस्त्र जैसे जघन्य अपराधों में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध अभियुक्तों से मिलीभगत कर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर एक ही जमानतदार द्वारा कई अभियुक्तों की जमानतें एक ही प्रपत्र से करा रहे हैं। जांच के दौरान यह एक संगठित गिरोह के रूप में कार्यरत पाया गया।
उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-267/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 111, 61(2) बीएनएस बनाम 1. रामचन्द्र यादव उर्फ मैकू पुत्र स्व0 कन्हैया यादव निवासी भरौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ एवं 2. दयाराम पुत्र जानकी प्रसाद निवासी रामपुर कला थाना कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त गिरोह आर्थिक, भौतिक एवं अन्य अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमानतें कराने का कार्य करता है। इस प्रकार की गतिविधियों से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होने के साथ-साथ आम जनमानस में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही थी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रेषित किया गया। दिनांक 15.06.2026 को जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार द्वारा संयुक्त बैठक में गैंग चार्ट का अनुमोदित किया गया।
जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदनोपरांत दिनांक 15.06.2026 को थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-316/2026 धारा 2(b)(i), 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियुक्तगण रामचन्द्र यादव उर्फ मैकू एवं दयाराम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। दोनों अभियुक्त वर्तमान में जिला कारागार आजमगढ़ में निरुद्ध हैं।
अभियुक्त का नाम पता-
1. रामचन्द्र यादवउर्फ मैकू पुत्र स्व कन्हैया यादव नि0 भरौली थाना जीयनपुर आजमगढ ।
2.दयाराम पुत्र जानकी प्रसाद निवासी रामपुर कला थाना कोतवाली टाण्डा अम्बेडकरनगर।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 316/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास-
1. रामचन्द्र यादवउर्फ मैकू पुत्र स्व कन्हैया यादव नि0 भरौली थाना जीयनपुर आजमगढ
1. मु0अ0सं0 267/2026 धारा- 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) BNS थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 77/2026 धारा- 2(b)(i)/3(1)उ0प्र0 गैंगे0अधि0 थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 106/2021 धारा- 379/411/413/414/467/468/471 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 107/2021 धारा- 411/413/414/467/468/471 IPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 108/2021 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6. मु0अ0सं0 76/2019 धारा- 379/411 भादवि0 थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
7. मु0अ0सं0 155/2021 धारा- 379/411/420//467/468 IPC थाना दोहरीघाट जनपद मऊ
8. मु0अ0सं0 480/2021 धारा- 457/380/411 भा0द0वि0 थाना घोसी जनपद मऊ
9. मु0अ0सं0 401/2021 धारा- 380/411 भा0द0वि0 थाना कोपागंज जनपद मऊ
10. मु0अ0सं0 411/2021 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ
11. मु0अ0सं0 558/2021 धारा- 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ
12. मु0अ0सं0 101/2023 धारा- 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
13. मु0अ0सं0 137/2022 धारा- 147/1488/307/323 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
14. मु0अ0सं0 172/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
15. मु0अ0सं0 599/2022 धारा- 307/394/120बी/411IPC थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
16. मु0अ0सं0 610/2022 धारा- 307 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
17. मु0अ0सं0 658/2022 धारा- 3/25 आर्म्सएक्ट थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
18. मु0अ0सं0 11282021 धारा- 402 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
19. मु0अ0सं0 184/2023 धारा- 395/412/120बी/216ए IPC थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
20. मु0अ0सं0 196/2023 धारा- 419/420/411/413/473 IPC थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
21. मु0अ0सं0 200/2023 धारा- 307/504 IPC व 3/25A. ACT थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
22. मु0अ0सं0 161/2023 धारा- 379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ
23. मु0अ0सं0 357/2023 धारा- 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
24. मु0अ0सं0 175/2023 धारा- 120-B, 307, 506 भादवि थाना फूलपुर जनपद गोमती कमिश्नरेट वाराणसी
25. मु0अ0सं0 124/2025 धारा- 103(1)/3(5)/61(2)BNS थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. दयाराम पुत्र जानकी प्रसाद निवासी रामपुर कला थाना कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर
1. मु0अ0सं0 267/2026 धारा- 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) BNS थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 267/2026 धारा- 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) BNS थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।






