TV20 NEWS ||AZAMGARH :आजमगढ़ जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप,रालोजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

आज आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आजमगढ़ जिलाधिकारी को जिला पंचायत आजमगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में बिंदुवार वार्ता करते हुए अरबो रुपए की जमीनों पर घोटाला किया गया है ठीक जिलाधिकारी के नाक के नीचे निष्प्रयोग की गई बिल्डिंग में अवैध रूप से जिला पंचायत विभाग के भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर मोटी मोटी रकम लेकर अधिकारीयों और कर्मचारियों की मिली भगत से यह भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है कुछ वर्ष पूर्व वर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जो जिला पंचायत अध्यक्ष रहे उनके भी कार्यकाल में जमीनों का बड़ा घोटाला हुआ है और दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के ही वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष को इन सब जमीनों के अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देने के उपरोक्त भी निष्क्रिय रहना यह बात साबित करता है निश्चित रूप से यह भ्रष्टाचार का खेल बड़े पैमाने पर खेला जा रहा है जिसके संबंध में आज जिलाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौपा गया और तत्काल कानूनी कार्रवाई एवं हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग की गई जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा इसी क्रम में श्री शिल्पकार ने कहा कि एक तरफ समाजवादी पार्टी के लोग बाबा साहब का संविधान लेकर घूम रहे हैं और पिड़ीए की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार का पैर जमाए हुए हैं समाजवादी पार्टी के ही लोग ही कई पंचवर्षीय योजना से जिला पंचायत विभाग का लाभ ले रहे हैं और व्यापक भ्रष्टाचार का बोलबाला है दूसरी तरफ समानता की बात करने वाली समाजवादी पार्टी के लोग आमजन मानस को दिखावा दिखा रहे हैं अगर समय रहते हुए कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हुई तो जिला पंचायत समेत अन्य विभागों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी शासन और प्रशासन सरकार की होगी!
मांग पत्र सौपने के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी :- सर्वश्री जिला प्रभारी चंद्रमी गौतम, जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा, सुक्लेश प्रधान, कृष्ण कुमार गौतम, रामसरन राम, राम नगीना, मोहम्मद इरफान जिलाध्यक्ष मोर्चा पुष्पा गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नुरसबा मनिहार, तेज गौतम शीला भारती, माधुरी भास्कर समेत कई दर्जन लोग उपस्थित रहे!

 

भवदीय

( शिवमोहन शिल्पकार )
प्रदेश संयोजक
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश
कैंप कार्यालय:- कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर:-9473834171
9807120370