*TV 20 NEWS ||JHANSI:उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों से किया संवाद*

प्रेस विज्ञप्ति

• *उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों से किया संवाद*
• *उत्कृष्ट योगदान देने वाले लाभार्थियों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर किया सम्मानित*
• *“एक पेड़ माँ के नाम” योजनान्‍तर्गत किया वृक्षारोपण, जनता से अनुरोध बढ-चढकर करें योगदान, श्री मौर्य*
• *महान वीरागंना रानी लक्ष्मीबाई जी एवं शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, उनके बलिदान को किया याद*
उप मुख्यपमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी

झांसी/लखनऊ, दिनांक 19.06.2026, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी आज झांसी भ्रमण पर हैं जहॉ उनका स्वा9गत जनपद के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों ने किया, श्री मौर्य जी ने विभिन्ना कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया प्रथम कार्यक्रम प्रबुद्धजनों एवं आमजन से संवाद स्थापित किया तथा सामाजिक एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विविध कार्यक्रमों में भाग लिया, लाभार्थियों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की, एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम किया, महान वीरागंना रानी लक्ष्मीबाई जी एवं शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण किया एवं स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने स्थानीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इसके उपरांत माननीय उप मुख्यमंत्री जी नगर पालिका पब्लिक इंटर कॉलेज, बरुआसागर में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लाभार्थियों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया तथा उन्हें समाज एवं राष्ट्र के विकास में निरंतर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश में विकास एवं सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कंपनी बाग, झांसी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया।

एनसीसी छात्राओं को दिए उपहार-छावनी परिसर में उप मुख्यमंत्री ने एनसीसी छात्राओं के साथ संवाद किया और उन्हें उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं के अनुशासन और राष्ट्रप्रेम में ओत-प्रोत की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने झांसी की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने अमर क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्र के प्रति अद्वितीय योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल ‘मन्नू’ कोरी जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल जी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारीगण गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।