*TV 20 NEWS || AZAMGARH : 08 विधानसभा क्षेत्रों में उत्सव भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों से मांगे गए प्रस्ताव*
*08 विधानसभा क्षेत्रों में उत्सव भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों से मांगे गए प्रस्ताव*
आजमगढ़, 05 अगस्त 2026/
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद आजमगढ़ में 08 उत्सव भवन विधान सभा गोपालपुर, अतरौलिया, दीदारगंज, मुबारकपुर, फूलपुर-पवई, लालगंज, मेहनगर, सगड़ी के लिए लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिस हेतु सभी ग्राम पंचायतें जहां उत्सव भवन निर्माण हेतु 3000 वर्ग मीटर जमीन रोड पर उपलब्ध है, जो All weather surfaced road (Bituminous/CC/ Interlocking) से जुडा हुआ हो, जिसमें बस एवं छोटे वाहनों का आसानी से आवागमन हो सके। जिन ग्राम पंचायतो में ग्राम पंचायत द्वारा स्वयं के स्रोत/सेवाओं की उपलब्धता अधिक की जा रही है तथा ग्राम पंचायत में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा अन्नपूर्णा भवन का संचालन किया जा रहा है, उन्हें वरीयता दी जाएगी।
ग्राम पंचायतें ग्राम पंचायत का प्रस्ताव, भूमि प्रबंधन समिति का प्रस्ताव, नजरी नक्शा और खतौनी की नकल के साथ प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी आजमगढ़ (05462297491) के कार्यालय विकास भवन तृतीय तल में उपलब्ध करा सकते हैं।






