*TV 20 NEWS || AZAMGARH : विद्युत आपूर्ति समस्या को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता से की वार्ता*
आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल के साथ आजमगढ़ जनपद में एवं आजमगढ़ नगर में विगत 2-3 दिनों से आ रही विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय में मुख्य अभियंता,अधीक्षण अभियंता,अधिशासी अभियंता प्रथम ,सहायक अभियंता ,नगर के अवर अभियंतायों से वार्ता कर। विद्युत आपूर्ति से सम्बंधित सभी समस्यायों से अवगत कराया । मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया की जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सही हो जाएगी एवं जर्जर तारों, केबलो का आगणन बनाकर कार्यवाही की जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पवन सिंह मुन्ना , जिला उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा ,जिला कोषाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा ,मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा, बाबू राम चौहान , नगर महामंत्री नीरज सिंह ,सभासद अवनीश चतुर्वेदी ,सभासद पुरुषोत्तम सिंह , अभिषेक गुप्ता मुंशी निषाद एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।






