*TV 20 NEWS || AZAMGARH : अकेले का अंतरराष्ट्रीय सम्मान नही,पूरे पूर्वांचल और चित्रांश समाज का गौरव है, प्रोफेसर डॉo निरंकार प्रसाद,पूर्व प्राचार्य*

अकेले का अंतरराष्ट्रीय सम्मान नही,पूरे पूर्वांचल और चित्रांश समाज का गौरव है।
प्रोफेसर डॉo निरंकार प्रसाद,पूर्व प्राचार्य
आजमगढ़ 22 जून 2026। आजमगढ़ का सांस्कृतिक क्षेत्र,पूर्वांचल के माटी से निकलने वाली हर कलम अब दुनिया में भारत का गौरव गा रही है। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष भानु प्रताप श्रीवास्तव के कालीचौरा आवास पर समस्त पदाधिकारी ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ कहा कि नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान प्राप्त अरविंद चित्रांश का सम्मान, हमनी के समाज खातिर प्रेरणा बा।
पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर निरंकार प्रसाद ने कहा कि- कउनो भी समाज के वरिष्ठ अग्रज आ पिता हमनी के जीवन के सच्चा योग गुरु होलें। उ हमनी के सीधा खड़ा होखे, मेहनत करे आ हार ना माने के पाठ पढ़ावेलें। योग के ताल में जब संगीत आ साहित्य चलेला, त आत्मा मंत्र-मुग्ध होके नाचे लागेली।ईहे संस्कार बा हमनी के पूर्वांचल के, ईहे धरोहर बा भोजपुरी के।
नेपाल अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान-2026 और “गौरवशाली पूर्वांचल” पुस्तक द्वारा पूर्वांचल के विशेष उपलब्धि के दुनिया भर में उजागर करे वाल अरविंद चित्रांश का अखिल भारतीय चित्रांश महासभा, आजमगढ़ इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव,अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव आदि पदाधिकारीयों द्वारा सम्मान करते समय सब लोग एके सुर में कहलस- ई सम्मान खाली पूर्वांचल के ना बा, ई पूरा चित्रांश समाज के गौरव बा।नेपाल में तिरंगा लहर गइल, भोजपुरी कला-संस्कृति के डंका बज गइल।आज अरविंद चित्रांश के 25 वर्षों के संघर्षों से पूरा भारत के नाम ऊँचा भइल।
सम्मान समारोह में पूर्वांचल पूर्वी प्रांत के अध्यक्ष भानुप्रताप श्रीवास्तव, संरक्षक और प्रो. डॉ. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, चित्रांश महासभा अध्यक्ष सुभाषचन्द श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. आर. पी. श्रीवास्तव,वरिष्ठ अधिवक्ता राय अनूप कुमार, आनन्द प्रकाश जी, महासभा के महामंत्री जे. पी. श्रीवास्तव,आडिटर सुभाषचन्द श्रीवास्तव,संयुक्त सचिव मधुकर श्याम, सह सचिव नरेन्द्र कुमार प्रधानाचार्य,सदस्य कार्यकारिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं विजय कुमार,पूर्व वन अधिकारी आदि महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे और संचालन कर रहे महामंत्री जगदंबा प्रसाद ने कहा कि ए सगरी मान्यवर लोग के हृदय से आभार और प्रणाम है।