*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़*
*साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को दिलाई गई राहत, ₹5,450 की धनराशि वापस कराई गई*
*एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई, साइबर टीम की सक्रियता से धनराशि हुई रिकवर*
*साइबर अपराधियों से सावधान रहें, ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा साइबर पोर्टल पर करें शिकायत*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। *साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की ₹5,450/- की धनराशि स्थानीय साइबर टीम द्वारा वापस कराई गई है।*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 18.06.2025 को संदीप यादव पुत्र शैलेन्द्र यादव निवासी थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी। फ्रॉडस्टर द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से ₹5,450/- की धनराशि निकाल ली गई थी।
घटना के सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33106250065225 दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते में धनराशि होल्ड कराई गई तथा आवश्यक तकनीकी एवं विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर धनराशि वापस कराने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
*धनराशि वापसी की कार्यवाही-*
थाना अहरौला की साइबर टीम द्वारा एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से प्रभावी पैरवी करते हुए फ्रॉड की गई ₹5,450/- की सम्पूर्ण धनराशि पीड़ित संदीप यादव के खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा जनपद पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया।
*साइबर सुरक्षा हेतु जनहित में अपील-*
➡ किसी अंजान व्यक्ति को OTP, CVV, UPI PIN अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
➡ अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया संदेशों से सावधान रहें।
➡ किसी भी QR Code को स्कैन करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।
➡ ऑनलाइन निवेश, पार्ट टाइम जॉब एवं लॉटरी के झांसे में न आएं।
➡ साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
*साइबर टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 नितेश कुमार चौबे, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
2. रि0आ0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
3. रि0म0आ0 सोनी सिंह, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़






