*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सर्किल नगर में रात्रिकालीन अभियान चलाकर 13 गैर-जमानती वारंटियों को किया गया गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 13 जुलाई, 2026*
*जनपद : आजमगढ़*

*सर्किल नगर में रात्रिकालीन अभियान चलाकर 13 गैर-जमानती वारंटियों को किया गया गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में न्यायालयों द्वारा निर्गत *गैर-जमानती वारंटों (NBW)* के शत-प्रतिशत अनुपालन एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद में विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी* के पर्यवेक्षण में *दिनांक 12 जुलाई, 2026* की रात्रि में *सर्किल नगर क्षेत्र* के अंतर्गत विशेष रात्रिकालीन अभियान चलाया गया।

➡️ अभियान प्रारम्भ होने से पूर्व *क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी* द्वारा सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों एवं गठित पुलिस टीमों की ब्रीफिंग करते हुए न्यायालयों द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंटों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वारंटियों के संभावित ठिकानों पर सघन दबिश देकर कार्रवाई की।

🔹 अभियान के दौरान *सर्किल नगर क्षेत्र से कुल 13 गैर-जमानती वारंटियों* को गिरफ्तार किया गया। इनमें *थाना कोतवाली से 04, थाना सिधारी से 01, थाना रानी की सराय से 07 तथा थाना कंधरापुर से 01 वारंटी* को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की विधिक कार्यवाही जा रही है।

👉 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि न्यायालयों द्वारा निर्गत वारंटों का समयबद्ध निष्पादन आजमगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कानून से बचने का प्रयास करने वाले वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध इसी प्रकार विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे, ताकि न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।*