*TV 20 NEWS || AZAMGARH:घर में घुसकर मारपीट एवं गंभीर चोट पहुंचाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 13 जुलाई, 2026*
*थाना : महराजगंज, जनपद आजमगढ़*

*• घर में घुसकर मारपीट एवं गंभीर चोट पहुंचाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
*• एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 घंटे के भीतर नामजद अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में थानाध्यक्ष महराजगंज श्री जयप्रकाश के नेतृत्व में थाना महराजगंज पुलिस ने मारपीट एवं गंभीर चोट पहुंचाने के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
*पूर्व की घटना*
दिनांक 12.07.2026 को वादी चन्द्रप्रसाद यादव पुत्र रामलाल यादव, निवासी ग्राम देवारा जदीद (सतई का पुरा), थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना महराजगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि विपक्षीगण 1. चन्द्रभान यादव, 2. चन्द्रशेखर, 3. इन्द्रेश यादव, 4. वन्दना एवं 5. गिरजा देवी ने एकराय होकर वादी के घर में घुसकर उसके पुत्र प्रेमचन्द्र यादव, पुत्री अंशिका तथा पत्नी सुशीला देवी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना में वादी की पत्नी एवं पुत्री बेहोश हो गईं तथा पुत्र एवं पत्नी के हाथ में गंभीर चोट (फ्रैक्चर) आई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 168/2026, धारा 3(5), 109(1), 110, 115(2), 117(2), 333, 352, 351(3) बीएनएस बनाम पांच नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण*
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.07.2026 को थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह एवं आरक्षी मातेश्वरी प्रसाद द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर इंडेन गैस एजेंसी, देवारा जदीद (सतई का पुरा) के पास से मुकदमे में वांछित अभियुक्त इन्द्रेश यादव को समय 11:05 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय अभियुक्त को उसके विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
इन्द्रेश यादव पुत्र चन्द्रभान यादव, निवासी ग्राम देवारा जदीद (सतई का पुरा), थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़।
उम्र लगभग 22 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0- 168/2026, धारा- 3(5), 109(1), 110, 115(2), 117(2), 333, 352, 351(3) बीएनएस, थाना- महराजगंज, जनपद- आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• थानाध्यक्ष जयप्रकाश, उ0नि0 पवन कुमार सिंह, रि0का0 मातेश्वरी प्रसाद थाना- महराजगंज, जनपद- आजमगढ़।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान निरंतर जारी है तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।