*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर थाना निजामाबाद पुलिस की सख्त कार्रवाई*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 13 जुलाई, 2026*
*ऑपरेशन वज्रपात*
*थाना : निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*
*• ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर थाना निजामाबाद पुलिस की सख्त कार्रवाई*
*• थाना परिसर के सामने फोटो खींचकर आपत्तिजनक संगीत के साथ पोस्ट कर पुलिस की छवि धूमिल करने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास, दो युवकों का बीएनएसएस की धाराओं में चालान*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में संचालित “ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पुलिस की छवि धूमिल करने तथा आमजनमानस की भावनाओं को आहत करने का प्रयास करने वाले युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
*घटना का विवरण*
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान थाना निजामाबाद पुलिस के संज्ञान में आया कि कुछ युवकों द्वारा थाना निजामाबाद परिसर के सामने फोटो खींचकर उसे इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ संगीत के साथ पोस्ट किया गया है। उक्त पोस्ट का उद्देश्य पुलिस की छवि धूमिल करना तथा आमजनमानस में भ्रम एवं असंतोष की स्थिति उत्पन्न करना प्रतीत हुआ, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी।
*जांच एवं पुलिस कार्रवाई*
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान संबंधित इंस्टाग्राम आईडी एवं उनके संचालकों की पहचान की गई। जांच में निम्नलिखित आईडी संचालित होना प्रकाश में आया—
• Instagram ID – “samajwadi_rohit_am_0818”
• Instagram ID – “mr_siddhu_4u”
उक्त आईडी संचालित करने वाले *सिद्धान्त यादव (उम्र लगभग 22 वर्ष)* एवं *रोहित यादव (उम्र लगभग 24 वर्ष)* पुत्रगण बाकेलाल यादव, निवासी ग्राम कुजियारी, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को चिन्हित किया गया। दोनों युवकों को थाना बुलाकर पूछताछ की गई तथा भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।
सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने एवं पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किए जाने पर दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।
*आजमगढ़ पुलिस की अपील*
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं कानून के दायरे में रहकर करें। किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक, असत्य अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट, वीडियो, रील अथवा संदेश प्रसारित न करें। सोशल मीडिया पर की गई प्रत्येक गतिविधि पुलिस की निगरानी में है। कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।