उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद जनपद आजमगढ़ में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण में आज दिनांक 14जुलाई 2026 को विकास खंड पल्हनी जनपद आजमगढ़ के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली कार्यक्रम का शुभारंभ खन्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी श्री दिनेश कुमार वर्मा जी के कुशल नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर विकास खण्ड पल्हनी आजमगढ़ के प्रांगण से किया गया जिसमें मुख्य रूप से खन्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी आजमगढ़ श्री दिनेश कुमार वर्मा, जी द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें मुख्य रूप से स्काउट गाइड कलर पार्टी, तथा सभी छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया रैली विद्यालय के मुख्य गेट से वायें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से काशीराम आवास तथा वहां से पुनः खन्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पल्हनी से विद्यालय में आकर सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से श्री दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर स्काउट एवं श्रीमती कुसुम पाठक सुनीता राय संगीता राय रमजाफात्मा गीता राय उमा राय डॉ ऋतु पान्डेय इन्द्रावती सिंह अभिषेक दुबे संगीता यादव अशोक कुमार सिंह जितेन्द्र कुमार मुहम्मद अब्बास सहित अन्य लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री दिनेश कुमार वर्मा खन्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी आजमगढ़ ने सभी छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आप सभी को हार्दिक बधाई एवं सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं है। कार्यक्रम के अन्त में सभी छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को मिष्ठान वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश सिंह ने किया






