*TV 20 NEWS || AZAMGARH:तेज हवा में घर पर गिरा सफेदा पेड़ की डाली बड़ा हादसा टला, मकान क्षतिग्रस्त होने से बचा*
तेज हवा में घर पर गिरा सफेदा पेड़ की डाली बड़ा हादसा टला, मकान क्षतिग्रस्त होने से बचा
घटना के समय तेज हवा चल रही थी. इसी दौरान सफेदा पेड़ की डाली अचानक टूट कर पत्रकार संतोष यादव के मकान पर जा गिरा
उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं कटा सफेदा का पेड़
आजमगढ़ / कन्धरापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मीरिया रेहड़ा में तेज हवा के कारण मकान से सटे सफेदा के पेड़ की मोटी डाली घर पर गिर गया. इस घटना में घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से बचा हालांकि गनीमत रही कि वहां मौजूद लोग और परिजन बाल-बाल बच गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय तेज हवा चल रही थी. इसी दौरान सफेदा का पेड़ की डाली अचानक टूटकर पत्रकार संतोष यादव के मकान पर जा गिरा. पेड़ गिरने की जोरदार आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई. पत्रकार संतोष ने इसकी सूचना जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री पोर्टल पर एवं वन विभाग को भी दी और स्थानीय प्रशासन को लिखित दी लेकिन अभी तक ना ही तीनो सफेदा के पेड़ ना कटा ना ही पेड़ की डाली छत से हटाई गयी पत्रकार संतोष यादव ने बताया कि जिस तरह से आंधी तुफान आ रहा है इससे कभी भी मेरा मकान तीनो सफेदा के पेड़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो सकता है एवं परिवार में अप्रिय घटना हो सकती है व चोर पेड़ के सहारे घर पर चढ़ कर चोरी को अंजाम दे सकते हैं जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी बन विभाग , शासन प्रशासन व पेड़ मालिक कि होगी परिवार के मुखिया ने बताया कि पूरा परिवार काफ़ी डरा व सहमा हुआ है पत्रकार ने मिडिया से जानकारी देते हुए बताया कि बन बिभाग द्वारा रिपोर्ट में दिखाया जा रहा है कि पेड़ पांच साल पुराना है और तीनो पेड़ को काटना अतिआवश्यक है । जब वहीं बन विभाग के क्षेत्रिय अधिकारी का कहना है कि तीनों सफेदा के पेड़ बन विभाग के कार्य क्षेत्र से बाहर है वहीं कन्धरापुर थाना प्रभारी का कहना है कि यह बन विभाग के कार्य क्षेत्र मे आता है । संतोष यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों को लगातार प्रार्थना पत्र देते लगभग दो महीने हो गया लेकिन अभी तक तीनों पेड़ सफेदा का नहीं कटा । एवं बरसात के मौसम में पूरा परिवार डर के साए में जी रहा है ।






