*TV 20 NEWS ||LUCKNOW:पूर्वांचल की माटी की खुशबू अब किताबों में,उप मुख्यमंत्री और सगड़ी के पूर्व विधायक वंदना सिंह ने “गौरवशाली पूर्वांचल” पुस्तक का किया लोकार्पण*

पूर्वांचल की माटी की खुशबू अब किताबों में।
उप मुख्यमंत्री और सगड़ी के पूर्व विधायक वंदना सिंह ने “गौरवशाली पूर्वांचल” पुस्तक का किया लोकार्पण।
आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में राम बाबू कुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सगड़ी के पूर्व विधायक वंदना सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, पूर्व सांसद संतोष भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह के कर कमलों से अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं “गौरवशाली पूर्वांचल” (भारत की गौरव गाथा) के प्रधान संपादक एवं प्रभारी अरविंद चित्रांश के पुस्तक का भव्य लोकार्पण सामूहिक रूप से किया!
पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी एंव पूर्वांचल के गौरव अरविंद चित्रांश की पुस्तक “गौरवशाली पूर्वांचल” सिर्फ एक पुस्तक नहीं, ये पूर्वांचल के शौर्य, साहित्य, भोजपुरी कला- संस्कृति और संघर्ष की गाथा है।