*TV 20 NEWS || AZAMGARH:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 14 जुलाई, 2026*
*थाना : मेहनाजपुर, जनपद : आजमगढ़*
*🔹 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में मेहनाजपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 13.07.2026 को थाना मेहनाजपुर क्षेत्र की निवासी एक युवती द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि ग्राम मऊपरासिन निवासी सूरज चौहान पिछले लगभग चार वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए हुए था तथा इसी दौरान उसने शारीरिक संबंध स्थापित किए। बाद में विवाह करने से इंकार करते हुए उसे धमकी भी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर *मु0अ0सं0- 69/2026, धारा 69 बीएनएस* पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक प्रशान्त पाण्डेय द्वारा प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान आज दिनांक 14.07.2026 को अभियुक्त *सूरज चौहान पुत्र रजिन्दर चौहान निवासी ग्राम मऊपरासिन थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 28 वर्ष* को समय करीब 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* सूरज चौहान पुत्र रजिन्दर चौहान निवासी ग्राम मऊपरासिन, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 69/2026, धारा 69 बीएनएस, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ ।






